रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा, जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रामनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है।
सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामनगर बलौदा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वार्ड क्रमांक 11 निवासी रोशन मिरी (33 वर्ष) को पकड़ा। उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक थैले में रखी 40 पाव ‘युनिक’ देशी प्लेन शराब बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज कर 6 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक कौशल सिदार, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक ओमकार वर्मा, आरक्षक संदीप सोनंत, रज्जू रात्रे, प्रहलाद निर्मलकर, संतोष रात्रे तथा महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
