रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा, जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान आशीष सिंह (27 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 9, भैंसो, थाना पामगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना सिटी कोतवाली में दर्ज शिकायत में बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले वह घरेलू कार्य से जांजगीर आई थी। रात होने पर घर लौटने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे पहचान बताकर मोटरसाइकिल से घर छोड़ने की पेशकश की और उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
शिकायत के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने लगातार फोन कर पीड़िता से संपर्क बनाए रखा और उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि बाद में वह उसे घुमाने के बहाने जांजगीर के एक होटल में ले गया, जहां शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी शादी का आश्वासन देकर तथा डराकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता ने विवाह की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा।
परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके गांव भैंसो से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में की गई, जिसमें उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर तथा महिला आरक्षक रेखा यादव शामिल

