जांजगीर-चांपा सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6570 रुपये नगद जब्त

रघु साहू जिला ब्यूरों चीफ जांजगीर चांपा 


जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना पुलिस को सट्टा खिलाने वाले आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6570 रुपये नगद और सट्टा-पट्टी से संबंधित सामग्री जब्त की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि शनि मंदिर रोड स्थित एक खुले स्थान पर किशोर धकाते नामक व्यक्ति कागज-पेन के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिखकर लोगों से रुपये-पैसे का दांव लगवा रहा है। सूचना के आधार पर चांपा पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की।

पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद अन्य लोग भाग निकले, जबकि एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम किशोर धकाते (36 वर्ष), पिता हीराराम धकाते, निवासी बरछापारा चांपा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टा-पट्टी का कागज और 6570 रुपये नगद बरामद किए गए।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत थाना चांपा में अपराध क्रमांक 79/26 दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड के लिए भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, आरक्षक मुद्रिका दुबे तथा गौरीशंकर राय का विशेष योगदान रहा।

ब्यूरों रिपोर्ट रघु साहू

Post a Comment

Previous Post Next Post