एक राय होकर हत्या के नियत से प्राणघातक हमला करने वाले

 रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा 


03आरोपियों को चंद घंटे में पकड़ने में थाना मुलमुला पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,

आरोपियों के विरूद्ध धारा 296,109,3 (5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का  विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.02.26 को प्रार्थी राकेश केवट  बनाहिल थाना मुलमुला  द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम बनाहिल में इसके दोस्त विकास केंवट के बहन की शादी कार्यक्रम के चुलमाटी में डीजे बज रहा था , डीजे बंद कराने के लिए दिलीप केवट रांपा लेकर गाली देते हुए आया तब प्रार्थी राकेश केवट क्यो गाली दे रहे हो बोलने पर आरोपी दिलीप केंवट प्रार्थी राकेश केवट का हत्या करने के नियत से प्रार्थी के सीर में रांपा से मारा जिससे प्रार्थी जमीन पर गिर गया इतने में दुर्गेन केवट और राकेश केंवट भी डण्डा लेकर प्रार्थी राकेश को मारने लगे की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल द्वारा आरोपीगणों  दिलीप केंवट पिता श्याम लाल उम्र 27 वर्ष 2. दुर्गेश केंवट पिता श्याम लाल उम्र 26 वर्ष 3. साहिल केंवट पिता अनुज उम्र 19 वर्ष  साकिनान बनाहिल थाना मुलमुला को तत्काल पकड़ा गया जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार किया l जिसे दिनांक 23. 02.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी.पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि प्रमोद महार, प्र.आर. बलबीर सिंह, राजमणी द्विवेदी, आरक्षक सनोहर जगत, अनिल तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

ब्यूरों रिपोर्ट रघु साहू

Post a Comment

Previous Post Next Post