अंबिकापुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गांधीनगर स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बहनों के लिए प्रारंभ की गई महतारी वंदन योजना एवं प्रदेशवासियों को दी जा रही आवास योजनाएं जनकल्याणकारी पहल हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमारे संभाग से होने के कारण क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह है और महिलाएं उनकी लंबी आयु व स्वस्थ जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रही हैं।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 7, गांधीनगर स्थित हनुमान मंदिर में सामूहिक रूप से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
कार्यक्रम में महापौर मंजूषा भगत, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, जनपद सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया, महामंत्री नीलू गुप्ता एवं प्रियंका चौबे, नगर अध्यक्ष सरस्वती यादव, शालिनी सिंह, गुंजन सिंह, बबली नेताम, आनंदी बड़ा, रेनू भारती, नेहा सोनवानी, मधु चौधरी, नीलम राजवाड़े, रीना भारती, बीना चौबे सहित महिला मोर्चा की अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रही।


