माननीय Vishnu Deo Sai के जन्मदिवस पर सेवा और सम्मान का संदेश

 जिला ब्यूरो बबलू जायसवाल 


मनेंद्रगढ़ मंडल द्वारा सफाईकर्मी दीदियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित मनेंद्रगढ़। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मनेंद्रगढ़ मंडल द्वारा बदन सिंह मोहल्ला स्थित एस.एल.आर. सेंटर में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सफाईकर्मी दीदियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

कार्यक्रम भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी तथा मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास, सुशासन और जनसेवा की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। उनके जन्मदिवस को सेवा और सम्मान के रूप में मनाना संगठन की सकारात्मक सोच और समाज के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सम्मान समारोह के दौरान सफाईकर्मी बहनों को श्रीफल, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ये कर्मयोगिनी बहनें प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में कार्य कर नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम योगदान देती हैं, इसलिए उनका सम्मान करना समाज का कर्तव्य है।

मंडल अध्यक्ष राहुल जायसवाल ने कहा कि सेवा ही संगठन की पहचान है और मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को समाजहित में समर्पित कर मनाना कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। महामंत्री अजय पटेल एवं राजेश सोंधिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

यह आयोजन सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण बनकर नगरवासियों के बीच चर्चा का विषय रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post