रघु साहू जिला ब्यूरों चीफ जांजगीर चांपा
आरोपी के विरुद्ध धारा 64,64(2),(m), 69, 351(3) BNS 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड परआरोपी विजय कुमार केवट बलौदा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा का निवासी है l
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर डरा धमका कर, सुनेपन का फायदा उठाकर उसके साथ अनाचार किया गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
घटना व मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया l जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से दिनांक 22.02.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेज दिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र.आर.गजाधर पाटनवार ,आरक्षक रज्जू रात्रे, रज्जू टंडन, बृजपाल बर्मन ,संदीप सोनंत, नारायण भानू , योगेश यादव का सराहनीय योगदान रहा।
ब्यूरों रिपोर्ट रघु साहू
