रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा
कोटमीसोनार क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस घटना में एक विधि विरुद्ध बालक की संलिप्तता भी पाई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते प्रार्थी शुभम यादव, निवासी स्कूल पारा कोटमीसोनार, के घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के दौरान प्रार्थी की मां ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, जिसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।
पीड़ित की शिकायत पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 83/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार केंवट (39 वर्ष), कन्या कुमारी केवट (36 वर्ष), रामेश्वर उर्फ परमेश्वर केंवट (28 वर्ष) तथा अजय केवट (38 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी कोटमीसोनार थाना अकलतरा क्षेत्र के निवासी हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार के एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय का विशेष योगदान रहा।
ब्यूरों रिपोर्ट रघु साहू
