रेत माफियाओं के खिलाफ फूटा जनाक्रोश, आप ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

जिला ब्यूरो बबलू जायसवाल                               


भरतपुर (एमसीबी)। भरतपुर विकासखंड में कथित अवैध रेत उत्खनन को लेकर जनाक्रोश खुलकर सामने आ गया है। आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में आयोजित एक जोरदार बैठक के बाद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन को सख्त चेतावनी दी है।

बैठक में ग्राम पंचायत घटई, मलकडोल, हरचोका सहित अन्य क्षेत्रों में हो रहे कथित अवैध खनन पर गंभीर चर्चा हुई। पार्टी नेताओं का आरोप है कि जहां केवल मैनुअल (हाथ से) उत्खनन की अनुमति दी गई है, वहां भारी मशीनों से बड़े पैमाने पर खनन किया जा रहा है। नदियों के भीतर जेसीबी और पोकलेन जैसी मशीनों के उपयोग को नियमों का खुला उल्लंघन बताया गया।

नेताओं ने कहा कि National Green Tribunal (एनजीटी) के दिशा-निर्देशों को ताक पर रखकर रेत का उत्खनन और भंडारण किया जा रहा है। बड़े ट्रकों, डंपरों और हाईवा में ओवरलोड रेत भरकर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश तक परिवहन किए जाने का आरोप लगाते हुए इसे शासन के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाला कृत्य बताया गया।

जिला पंचायत सदस्य सुखमंती सिंह ने कहा कि अवैध खनन से नदियों का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ रहा है, जलस्तर लगातार गिर रहा है और जलीय जीव-जंतुओं का अस्तित्व खतरे में है। कोरबा लोकसभा अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन में अवैध रेत उत्खनन को तत्काल बंद कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और नियमानुसार खदान संचालन सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपते समय मनमोहन सांधे, शारदा यादव, रानी तिवारी, राम सुजान मिश्रा, रज्जू सिंह, नारायण बैगा, गजरूप सिंह वालंद, लखन सिंह मराबी, राजपाल अगरिया, जीतराम, रामा यादव, संत कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।                                                                          अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई

Post a Comment

Previous Post Next Post