अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मनेंद्रगढ़ का परचम: अकैडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के 14 होनहारों ने जीते गोल्ड मेडल

जिला ब्यूरो बबलू जायसवाल 


मनेंद्रगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ते हुए अकैडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, मनेंद्रगढ़ के विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सामान्य ज्ञान ओलंपियाड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। Science Olympiad Foundation, नई दिल्ली द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलंपियाड परीक्षा में विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र प्राप्त कर विद्यालय और पूरे एम.सी.बी. जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

इस प्रतिष्ठित परीक्षा में विश्वभर से लाखों विद्यार्थी सम्मिलित होते हैं। ऐसे प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में अकैडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम का उत्कृष्ट परिचय दिया।

गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में —

कक्षा दूसरी के ऋषभ कुमार,

कक्षा तीसरी के अयान सिंह, हर्षित कुमार, विराज तिवारी, अक्षत नामदेव,

कक्षा चौथी के सौम्य सिंह,

कक्षा पाँचवीं की अक्षिता भगत,

कक्षा छठवीं के हिमांशु छड़ीमली, संस्कार सिंघल, उत्कर्ष तिवारी,

कक्षा सातवीं की श्रेया पटेल,

तथा कक्षा नवमी के सार्थक पंसारी, अक्षत गोयल एवं अजान एच खान शामिल हैं।

विद्यार्थियों की इस अभूतपूर्व सफलता के पीछे परीक्षा प्रभारी शिक्षिका रूबी पासी की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने समर्पण और मेहनत के साथ विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

विद्यालय के संचालक श्री संजीव ताम्रकार, श्रीमती ज्योति ताम्रकार, श्री आशीष कक्कड़, श्रीमती आशी कक्कड़, श्री प्रशांत अग्रवाल, श्रीमती तोषी अग्रवाल, डॉ. एस.के. सिन्हा एवं श्रीमती मीनू सिन्हा तथा प्राचार्य श्री पी. रविशंकर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना

Post a Comment

Previous Post Next Post