स्थान जिला सक्ति रिपोर्टर जगन्नाथ प्रसाद चंद्रा
सक्ति //विशाल स्वास्थ ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है निःशुल्क ओपीडी में सुप्रसिद्ध जनरल सर्जन डॉ इजलाल अहमद , हार्निया,हाइड्रोसिल, बवासीर, अपेंडिक्स,पथरी,स्तन की गांठ। न्यूरो सर्जन डॉ एलिन नायक, न्यूरो सर्जरी से संबंधित रोग जैसे, स्लिप डिस्क, ब्रेन ट्यूमर,ब्रेन स्ट्रोक, स्पाइन की सर्जरी,लकवा, मिर्गी/माइग्रेन,साइटिका, कमर व गर्दन दर्द। इसी तारतम्य में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ चंद्रशेखर सिदार भी उपलब्ध रहेंगे जो बच्चों से संबंधित रोग जैसे बार बार बुखार आना,उल्टी दस्त होना,कुपोषण/वजन कम होना,जन्म के समय न रोना, पीलिया, एनीमिया,वजन का कम होना,टीकाकरण जैसे लक्षणों के लिए उपचार व परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे।
अपेक्स हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार निःशुल्क ओपीडी दिनांक 18 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को समय सुबह 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक स्थान सदभावना भवन,मालखरौदा (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने)में रखा गया है। ओपीडी में दवाओं का भी निःशुल्क वितरण किया जाएगा। पंजीयन हेतु 9329915094, 9329915092 ,9201972517 में संपर्क किया जा सकता है
अतएव अपेक्स हॉस्पिटल द्वारा नगर वाशियो से ये अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संंख्या में पहुंच कर निःशुल्क ओपीडी का लाभ उठाएं।
