रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा, जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी हेमलाल कश्यप (35 वर्ष), निवासी ग्राम मिसदा, थाना नवागढ़ के कब्जे से लगभग 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2000 रुपये बताई गई है, बरामद की।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेन्डे के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, जिसमें थाना स्टाफ का भी सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

