जिला ब्यूरो बबलू जायसवाल
मनेन्द्रगढ़।क्षेत्र में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “सोलर लगाओ, सब्सिडी पाओ” योजना के तहत एक विशेष आमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन 19 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजे आस्था रेस्टोरेंट, मनेन्द्रगढ़ में किया जाएगा।
कार्यक्रम में सोलर ऊर्जा के फायदे, सरकारी सब्सिडी योजनाओं की जानकारी और घर-घर सोलर सिस्टम लगाने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को बिजली के बढ़ते खर्च से राहत दिलाना और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित करना है।
इस आयोजन में क्षेत्र के नागरिकों, व्यवसायियों और ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया है ताकि वे सोलर ऊर्जा के उपयोग को समझें और इसका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, लागत और सब्सिडी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस जनहितकारी योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
