रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
जांजगीर चांपा प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपाल शर्मा (पिता स्व. रामेश्वर प्रसाद शर्मा), निवासी जांजगीर, शराब के नशे की हालत में थाना परिसर पहुंचे।
बताया गया है कि कुछ देर बैठने के बाद गोपाल शर्मा ने थाना प्रभारी के नाम पर अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। वहां मौजूद पुलिस स्टाफ द्वारा समझाइश देने पर भी वह नहीं माने और थाने में विवाद करने लगे।
इसी दौरान, गोपाल शर्मा अचानक हवालात में घुस गए और अपने साथ लाई गई प्लास्टिक की बोतल में रखे अज्ञात द्रव का सेवन कर लिया। घटना के तुरंत बाद वे फर्श पर गिर पड़े। पुलिस स्टाफ द्वारा तत्परता दिखाते हुए उन्हें बाहर निकाला गया और तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।
जिला अस्पताल में भी गोपाल शर्मा ने इलाज कराने से इनकार कर दिया और काफी व्यवधान उत्पन्न किया। इस दौरान उनके परिजनों—पत्नी एवं पुत्र—को फोन के माध्यम से सूचना दी गई तथा उनकी गोपाल शर्मा से बात भी कराई गई। मौके पर पुलिस अधिकारी, डॉक्टर और पत्रकार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने इलाज कराने से मना कर दिया।
बाद में उनके पुत्र आर्यन शर्मा के अस्पताल पहुंचने पर उन्हें आगे के उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

