रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई 24 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना पामगढ़ पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी रघुवीर सिंह ठाकुर (उम्र 33 वर्ष), निवासी भैसो, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 24 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 4,800 रुपये है, बरामद की गई।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, सहायक उपनिरीक्षक सरोज पाटले, प्रधान आरक्षक मंजू सिंह, आरक्षक मुकेश कमलेश, चंद्रशेखर कैवर्त्य, श्याम ओग्रे, विनोद मनहर एवं सैनिक अनिल दिनकर का सराहनीय योगदान रहा

