सुरगुजा के 5 खिलाड़ी जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप हेतु ओडिशा रवाना


Surguja District Kickboxing Association के 5 होनहार खिलाड़ी एवं 1 कोच राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ओडिशा के खोरधा रवाना हुए। 30 मई से 3 जून 2026 तक KT Global School में आयोजित होने वाली Junior National Kickboxing Championship 2026 (Boys & Girls) में सुरगुजा जिले के खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।


राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी भाग लेंगे। सुरगुजा टीम में बॉयज़ वर्ग से शौर्य वर्धन सिंह, आयुष सारथी एवं विशेष सोनपाकर तथा गर्ल्स वर्ग से संगीता सिंह एवं नुपुर सिंह संधिल्य का चयन हुआ है। खिलाड़ियों के साथ टीम कोच Sarvar Ekka भी रवाना हुए।


लगातार प्रशिक्षण और अनुशासित तैयारी के बाद खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिससे जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है। टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।


कोच Sarvar Ekka ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है और सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


सुरगुजा जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन एवं जिले के खेल प्रेमियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post