देश विरोधी बयानों के खिलाफ भाजयुमो का उग्र प्रदर्शन, किया पुतला दहन

 जिला ब्यूरो चीफ बबलू जायसवाल

राष्ट्र और धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं” — युवा मोर्चा ने दिया कड़ा संदेश



एमसीबी/मनेंद्रगढ़  देश विरोधी मानसिकता और अमर्यादित बयानों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज जोरदार पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित कर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए और राष्ट्र विरोधी सोच के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अनिल केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा प्रभारी श्री आशीष सिंह, भाजपा जिला महामंत्री श्री आशीष मजूमदार, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र पटवा, पूर्व पार्षद श्री सरजू यादव, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री कोमल पटेल, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री आनंद ताम्रकार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री अंकित शर्मा, भाजयुमो जिला महामंत्री श्री राहुल जायसवाल एवं श्री अजय सिंह सहित युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश, धर्म और भारतीय संस्कृति के खिलाफ बयान देने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। युवा मोर्चा ने स्पष्ट संदेश दिया कि राष्ट्र और समाज के सम्मान के खिलाफ बोलने वालों का लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर विरोध जारी रहेगा।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि राष्ट्र सम्मान और भारतीय संस्कारों की रक्षा का संकल्प है। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post