रघु साहू जिला ब्यूरों चीफ जांजगीर चांपा
जांजगीर-चांपा 27 मई 2026। अकलतरा थाना क्षेत्र में शराब भट्टी में हुए मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मंजीत सिंह निवासी सुपेला, भिलाई (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी धीरज खाण्डेकर निवासी ग्राम करूमहू थाना मुलमुला अपने दोस्त हेतराम केवट के साथ 26 मई 2026 को अकलतरा आए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों अकलतरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने गए। इसी दौरान चखना दुकान संचालक मंजीत सिंह से सिगरेट और चखना के पैसे को लेकर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों तथा धारदार चाकू से दोनों पर हमला कर दिया। घटना में धीरज खाण्डेकर के बाएं हाथ की भुजा के पास तथा हेतराम केवट के दाहिने हाथ में चोट आई।
पीड़ितों की शिकायत पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 293/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई सुरेंद्र कश्यप एवं आरक्षक शेष साहू की विशेष भूमिका रही।
रघु साहू जिला ब्यूरों चीफ जांजगीर चांपा
