अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट 
रघु साहू
जिला ब्यूरो चीफ
चीफ जांजगीर  



जांजगीर-चांपा, 29 मई 2026 पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना जांजगीर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मड़वा में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना जांजगीर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास (52 वर्ष), निवासी ग्राम मड़वा, थाना जांजगीर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 3400 रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक बी.एस. लकड़ा, कमल दास बनर्जी, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर तथा आरक्षक विनोद राठौर और उमेश कुमार रत्नाकर की सराहनीय भूमिका रही।

ब्यूरो रिपोर्ट 
रघु साहू
जिला ब्यूरो चीफ
चीफ जांजगीर छत्तीसगढ़

Post a Comment

Previous Post Next Post