रघु साहू जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर चांपा
जांजगीर-चांपा, 28 मई 2026 जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर गठित “Illegal Mining Task Force” ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भादा रेत घाट क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से रेत उत्खनन करते पाए जाने पर एक चैन माउंटेन मशीन को सीलबंद किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में टास्क फोर्स की टीम ने थाना जांजगीर क्षेत्र अंतर्गत भादा रेत घाट में छापेमार कार्रवाई की। मौके पर मशीन के माध्यम से अवैध उत्खनन किया जा रहा था। सूचना मिलते ही जिला खनिज विभाग की टीम को बुलाया गया और नियमानुसार मशीन को सीलबंद कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रूप से रेत उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ खनिज अधिनियम तथा अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला पुलिस द्वारा गठित “Illegal Mining Task Force” की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

