रघु साहू / जांजगीर-चांपा 4 जून 2026। जांजगीर-चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइकिल सवार युवक से मोबाइल और सोने का लॉकेट झपटने वाले गिरोह का 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक भी घटना में शामिल पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और सोने का लॉकेट बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना साइबर पुलिस और चौकी नैला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण
प्रार्थी चंद्रहास यादव, निवासी कन्हाईबंद, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 मई 2026 को शाम लगभग 7:30 बजे वह साइकिल से काम से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नैला के कन्हाईबंद रोड स्थित शनि होटल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और गले में पहना हुआ सोने का लॉकेट झपट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने का भी प्रयास किया।
ऐसे पहुंचे पुलिस आरोपियों तक
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना साइबर और चौकी नैला पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हेमंत सारथी, कोमल कश्यप तथा एक नाबालिग झपटमारी के सामान को बेचने के लिए नैला क्षेत्र में ग्राहक तलाश रहे हैं।
सूचना के आधार पर सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक के नेतृत्व में साइबर थाना और चौकी नैला पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपियों ने कबूला जुर्म
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 30 मई 2026 की शाम वे सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल से नैला रेलवे फाटक पार कर कन्हाईबंद की ओर जा रहे थे। शनि होटल के पास उन्होंने एक युवक को साइकिल पर मोबाइल से बात करते हुए देखा और झपटमारी की योजना बनाई। इसके बाद युवक को रोककर उसका मोबाइल और सोने का लॉकेट छीन लिया तथा कन्हाईबंद की ओर फरार हो गए। आरोपी लूटे गए सामान को बेचकर रकम आपस में बांटने की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी
हेमंत सारथी (21 वर्ष)
पिता – अमृतलाल सारथी
निवासी – सारथी मोहल्ला, जांजगीर, थाना जांजगीर
कोमल कश्यप (19 वर्ष)
पिता – उत्तराम कश्यप
निवासी – जुना तालाब के पास, नैला, चौकी नैला
एक विधि से संघर्षरत बालक
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक रंजीत कंवर (चौकी प्रभारी, नैला), निरीक्षक सागर पाठक (थाना प्रभारी, साइबर थाना), उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान, आरक्षक माखन साहू, प्रदीप दुबे, मोहम्मद शाहबाज, प्रधान आरक्षक रूद्र कश्यप, राधेश्याम पूर्णा, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, जयप्रकाश टंडन, डीकेश्वर साहू, संतोष प्रधान, राजू, चंद्रशेखर तथा महिला आरक्षक रुक्मणी का विशेष योगदान रहा।
रघु साहू जिला ब्यूरों चीफ
