जिला ब्यूरो चीफ बबलू जायसवाल
मनेन्द्रगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में रविवार को राजस्थान भवन में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चम्पा देवी पावले के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को गंभीरता से सुना। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति, नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी जैसे विषयों पर अपने विचार रखे तथा देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी संवाद है, जो समाज में सकारात्मक सोच और जनसेवा की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश लोगों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष चम्पा देवी पावले ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देशभर में हो रहे प्रेरणादायी कार्यों को पहचान मिलती है और नागरिकों को सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरणा प्राप्त होती है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लखन लाल श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, पूर्व योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी, राहुल सिंह, धर्मेंद्र पटवा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। राजस्थान भवन में आयोजित यह सामूहिक श्रवण कार्यक्रम उत्साह, राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी की भावना से ओतप्रोत रहा।
