जांजगीर चाम्पा जिला के फगुरस चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव फगुरस में एक युवती की लाश खेत पर नग्न अवस्था में पाई गई थी। शव को देखते ही गांव में सनसनी फैल गई।फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक गुलेस अंचल पर सन्देह जताते हुए खोजबीन शुरू की तो पता चला कि आरोपी अपने ससुराल ग्राम तुषार में छिपा था जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी से पुशताछ करने पर बताया कि वह युवती से प्यार करता था और उसके साथ साथ कुछ पैसे का लेनदेन भी था। 31 अगस्त की शाम को आरोपी ने फोनकर बुलाया फिर बातचीत में उसको अपने झांसे में फंसा लिया परन्तु युवती के मन मे सन्देह था उसे डर का आभाष होने लगा था परन्तु आरोपी कुछ सनकी मिजाज का होने के कारण उसने युवती से अपना मुंह काला कर उसे मौत के घाट उतार दिया ।आरोपी बहुत ही सनकी व गुशैल स्वभाव का होने के कारण युवती के शव को खेत मे ही वह भी नग्न अवस्था में छोड़ कर भाग निकला ।परिजनों द्वारा खोज बिन किये जाने कुछ पता नही चला ।सुबह जब एक खेत मे उसकी निर्वस्त्र लाश को जब गांव वालों ने देखा तो देखते ही देखते पूरे गांव में दशहत औऱ सनसनी फैल गई।फिर परिजनों व गांव वालों द्वारा पुलिस को सूचना मिलते की वारदात स्थल का जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवही वमार्ग कायम कर पीएम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया ततपश्चात शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। फिर जांच में जुटी पुलिस ने शक के दायरे में आरोपी युवक की तलाश शुरू किया गया तब पता चला कि वह अपने ससुराल गांव तुषार में छिपा हुआ था जिसे पुलिस अपने गिरफ्त में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार कर लिया।अब आगे की कार्यवाही की जा रही हैं ।इस गुथी को सुलझाने में फगुरस चौकी स्टाप की सराहनीय भूमिका रही।इस तरह के जिले में अपराधों की काफी शिकायत दर्ज हो रही है जोस पर पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग को कठोर पुलिसिंग कार्यवाही करना होगा साथ ही ऐसे अपराधियों को ऐसी सजा दिया जाना चाहिए कि दुबारा कोई अपराध के बारे में सोचने से रूह कांप जाये।



Post a Comment