आबकारी विभाग सूरजपुर की बड़ी कार्यवाही है 8.84 लीटर मध्य प्रदेश की मदिरा एवं 35 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

 जिला....सूरजपुर छत्तीसगढ़ !


 


जिला संवाददाता ...सुरेंद्र साहू 


  विभिन्न राज्यों में जहरीली शराब से हुई जनहानी को ध्यान में रखते हुए सचिव सह आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ एवं प्रबंध संचालक मार्केटिंग कप कारर्पेरेशन द्वारा मदिरा के अवैध आसवन पर नियंत्रण एवं कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में श्री पी एल नायक जिला आबकारी अधिकारी संभागीय उड़नदस्ता सरगुजा के मार्गदर्शन से आबकारी अपराधों पर नियंत्रण हेतु जारी अभियान के तहत आज दिनांक 12/09/ 2021 को जिला सूरजपुर आबकारी वूत्त सूरजपुर की टीम द्वारा (1) थाना बिश्रामपुर अंतर्गत चंद्रशेखर प्रसाद पिता जुगेश्वर प्रसाद गुप्ता उम्र 22 वर्ष के कब्जे से गोवा आफ स्मूथ 6.84 लीटर मध्य प्रदेश मे विक्रय हेतु निर्मित मध्यप्रदेश में विक्रय हेतु निर्मित ।

(2) तेजाराम पिता कमल साय उम्र 37 वर्ष के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब।

 (3) श्रीमती रजनी दास पति मोहन दास उम्र 35 वर्ष के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जप्त कर तीनों को आरोपियों  के विरोध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 (क) ,36 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले कर जेल दाखिल किया गया!

 उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुश्री शशि कला पैकरा संभागीय उड़न दस्ता शीला बड़ा,आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सपना सिन्हा, परिविक्षाधीन आपकारी उप निरीक्षक जिला सरगुजा श्री धर्मेंद्र शुक्ला के साथ हेड कांस्टेबल कुमारुराम, रमेश दुबे आबकारी आरक्षक गिरजा शंकर शुक्ला, धर्मजीत शर्मा,श्यामसुंदर, कामेश्वर राजवाड़े,छक्के लाल गुप्ता, रोशन सिंह, दिनेश जयसवाल,नरेंद्र राजवाड़े,रमेश गुप्ता, नगर सैनिक राजकुमारी एवं वाहन चालक प्रमोद साहू की विशेष भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post