रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर :- स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में हो रहे भर्ती मामले पर संसदीय सचिव यूडी मिंज व उनके निज सचिव सरीन राज पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बता इसे विरोधियों का साजिश करार दिया गया है, उक्त बातों का जिक्र करते हुवे कांग्रेसी नेता निर्मल राम ने कहा की स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में भर्ती मामले में जांच से घबरा कुछ तथाकथित लोग संसदीय सचिव सहित उनके निज सचिव के खिलाफ शिकायत किए हैं, जिसका कठोर शब्दों में निंदा किया जाता है।
ज्ञात हो की कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के ब्लाक अध्यक्ष निर्मल राम ने संसदीय सचिव यूडी मिंज व उनके निज सचिव सरीन राज के ऊपर लगे आरोपों के बचाव में सामने आकर बयान जारी किया है।निर्मल राम ने कहा है कि संसदीय सचिव की मंशा जिले के अंदर के युवाओं को उनके योग्यता के अनुसार नौकरी प्राप्त हो, इस तारतम्य जैसे ही स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में निकाले गए भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की जानकारी संसदीय सचिव को मिला तत्काल भर्ती प्रक्रिया रोक जाने वह लामबंद हो गए, अनियमितता लापरवाही व भ्रष्टाचार की आशंका पर इस मामले पर अभ्यर्थियों ने शिकायत संसदीय सचिव से किया जिसके बाद संसदीय सचिव के साथ साथ जिले के युवा भी भर्ती प्रक्रिया के विरुद्ध मोर्चा खोल दिए। इस क्रम में शिक्षा विभाग ने डी पी आई प्रमुख के.कुमार को जांच के लिए जशपुर भेजा और भर्ती प्रक्रिया में जांच पूरा होने तक रोक लगा दिया गया। भर्ती प्रक्रिया पुनः नियमानुसार तरीके से होने पर सेटिंग के खेल में आगे बढ़ चुके लोगों को अब इससे तकलीफ हो रही है। जिस कारण इन्होंने निंदनीय कदम उठा संसदीय सचिव सहित उनके निज सचिव को बदनाम करने के नियत से नामजद शिकायत किया है, निर्मल राम ने आगे कहा की सच्चाई की हमेशा जीत हुई है इस प्रकरण में भी जीत होगा, भर्ती प्रक्रिया फिलहाल जांच तक रोक जाने से सेटिंग खराब होने पर आरोप लगाने वाले इतने ज्यादा झल्ला गए हैं की राजनीति करते हुवे ये संसदीय सचिव सहित उनके निज सचिव को बदनाम करने की चेष्टा कर डाले है लेकिन इस बात को भूल गए की जांच उपरांत जो भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी उसमें न सिर्फ जिले के स्थानीय आवेदकों को बिना किसी रिश्वत या सेटिंग के नौकरी मिल जायेगा बल्कि योग्य उम्मीदवारों को नियमानुसार सही रूप से भर्ती मिलेगा।
विदित हो कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में भर्ती मामले में आज कलेक्टर के समक्ष कुछ युवाओं ने शिकायत कर संसदीय सचिव व उनके निज सचिव के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाए हैं।जिसके बाद जिले की राजनीति में भूचाल आ गया है।

Post a Comment