ब्यापारियों ने की शिकायत छत्तीसगढ़ क्रांति सेना द्वारा किया गया दबंगई


 रघुसाहू रिपोर्टर

जांजगीर चाम्प छत्तीसगढ़


जांजगीर जिला मुख्यालय में नेताजी चौक से कचहरी चौक जांजगीर में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना द्वारा नकली कीटनाशक व खाद की काला बाजारी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रदेश भर के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा इस धरना प्रदर्शन में भाग लिया गया था।इस प्रदर्शन रैली में दबंगई दिखाने का आरोप लगाते हुए व्यापारीयो ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया तथा एफआईआर की मांग की गई। उनका कहना है कि आंदोलन व धरना प्रदर्शन के बहाने सर्व ब्यापारी समाज मे आपसी द्वेष फैलाया गया है। दिए गए विज्ञापन में लिखा गया है कि सात सितंबर को क्रांति सेना के बैनर तले कचहरी चौक जांजगीर में अमित कुमार बघेल व अन्य असामाजिक तत्वों के संघो द्वारा नैला जांजगीर के ब्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बल पूर्वक बन्द कराया गया। ब्यापारियों के लिए अपशब्द व गन्दी भाषा का प्रयोग कर दो से तीन सौ लोगो द्वारा लाठी डंडा व हथियार रखकर हमारी भावनाओ को ठेस पहुचाई गई नगर की शांति भंग की गई वही दिन चर्या में बाधा उत्पन्न की गई।ज्ञापन में सर्व ब्यापारी समाज नैला जांजगीर व नैला अग्रसेन समिति ने मांग की है कि ऐसे आसामाजिक तत्वों के खिलाफ बमहीनडीह,रायगढ़ व खरसिया में एफआईआर दर्ज किया गया है।इसलिए यहां भी एफआईआर दर्ज की जाय।आवेदन की प्रतिलिपि एसपी जांजगीर चाम्पा व मुख्यमंत्री को भेजी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post