रघुसाहू रिपोर्टर
जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीर चाम्पा जिले के नेशनल हाईवे रोड 49 पर दर्रा भाठा चाम्पा रोड पर डीजल खत्म होने के कारण आज सुबह रोड के किनारे एक बड़ी मजदा गाड़ी क्रमांक CG13 AD 7156 खड़ी हुई थी।
डीजल खत्म होने के कारण ड्राइवर व हेल्पर गाड़ी खड़ी कर डीजल लेने के लिए पेट्रोल टँकी गए हुए थे इसी दरमियान पीछे से आ रही एक नई चमचमाती कार CG 10 AY 6422 ने खड़ी मजदा को जबरजस्त ठोकर मारने के कारण कार की हालत बुरी तरह खराब व छति ग्रस्त हो गई टक्कर इतनी खतरनाक थी कि खड़ी हुई माजदा भी कुछ कदम आगे खिसक गई। देंखने में ऐसा लग रहा हैं कि कार का चालक नया नया होने के कारण अपना नियंत्रण खो बैठा।परन्तु इतनी बड़ी हादसा होने के बाद भी किसी की हताहत होने की खबर नही है जो कि बहुत ही अच्छी बात है अन्यथा इस तरह का हादसा होने से लोगो के बचने व चोट लगने की सम्भावना बहुत कम होती हैं ।वर्तमान में यह रोड मौत का रोड बन गई हैं क्योकि धूल के गुब्बारों से आगे पीछे से आरही वाहन दिखाई नही देने से कभी भी बड़ी हादसा हो सकती हैं।
रास्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस रोड में भारी आवागमन होने के कारण रोड भी जवाब देने लग गई हैं।




Post a Comment