तारा से रामानुज नगर पहुंच मार्ग मार्ग को निर्माण कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रेम नगर के द्वारा किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम।


 जिला....सूरजपुर छत्तीसगढ़।

जिला...संवाददाता सुरेंद्र साहू।


सूरजपुर-  कृष्ण पुर से तारा पहुंच मार्ग स्थिति जर्जर हो चुकी है सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं जिससे क्षेत्र की जनता को आए दिन हादसे का शिकार होना पड़ रहा है जिसे देखते हुए भाजपा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय चक्का जाम व विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन प्रेम नगर के सप्ताहिक हाट बाजार के समीप भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा पानी में भीगते हुए सड़क पर लेट कर चक्का जाम एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। जिससे कई घंटों तक आवागमन बाधित रही सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के विरोध में जर्जर सड़क को अति शीघ्र निर्माण कराने के विरोध में जंगी विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान घटनास्थल पर कोई भी  प्रशासनिक जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं रहने पर जिला प्रशासन के विरुद्ध हाय हाय के नारे लगाए गए।तब जाकर प्रशासनिक अधिकारियों  में तहसीलदार ,पी डब्लू डी के एसडीओ व एस डी ओ पी प्रकाश सोनी की  मौजूदगी में पीडब्ल्यू के एस डी ओ के द्वारा 15 दिवस में पेचिंग का कार्य शुरू करने व गड्ढों को भरने का काम प्रारंभ करने की आश्वासन देने के बाद भाजपाइयों के द्वारा विरोध प्रदर्शन को स्थगित किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रेम नगर के बैनर तले भाजपा के संयुक्त पदाधिकारियों के द्वारा शांति पूर्ण वातावरण के बीच विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था इसी बीच कुछ लोगों के द्वारा वातावरण को बिगाड़ने की कोशिश की गई। जिसके बाद मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाला तब जाकर मामले को शांत कराया गया।यही नहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज कराया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post