रघुसाहू रिपोर्टर जिला जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
जांजगीरचाम्पा अब युवाओं में अपने कैरियर ट्रेंड के प्रति सोंच में काफी परिवर्तन आने लगा है पहले तो युवाओं में इंजीनियरिंग के प्रति काफी मारा मारी चल रही थी परन्तु अब अपने कैरियर के लिए कुछ अलग करने की सोंच बढ़ती जा रही हैं । वही छत्तीसगढ़ के बाहर से आये छात्र छात्राये भी एग्रीकल्चर की पढ़ाई करने अन्य राज्यो में जा रहे है व शोध भी लिख रहे हैं।युवाओं में बढ़ते ट्रेंड की उत्साह प्री एग्रीकल्चर टेस्ट परीक्षा में देखने को मिली।रविवार को यहाँ के चुनिंदा सेंटरो में PAT अर्थात प्री एग्रीकल्चर टेस्ट का परीक्षा आयोजित हुआ ।सुबह 9 बजे से 12 बजे तक परीक्षा सम्पन्न हुई जिसमें जिले के सभी ब्लाक से खेती किसानी की पढ़ाई में रुचि रखने वाले ऐसे विद्यर्थियों का आना हुआ था जो आगे चलकर कृषि वैज्ञानिक बनकर अपना कैरियर बनाना चाहते है।12वी की परीक्षा पास कर आगे की पढ़ाई के लिए एग्रीकल्चर कालेज में प्रवेश लेने के लिए PAT का टेस्ट दिया जिसमें सरल व आसान प्रश्न आने के कारण परीक्षा में शामिल हुए छात्रो के चेहरे खिले हुए नजर आए ।बताया गया कि प्रश्न बहुत अच्छा व सरल आया था।रविवार को जिला मुख्यालय के प्रमुख संस्थान टीसीएल कालेज गर्ल्स कॉलेज गर्ल्स स्कूल व डाइट सहित विभिन्न संस्थाओं में पीएटी की परीक्षा आयोजित की गई थी जिसके कारण शहर में काफी चहल पहल व रौनक रही। वर्तमान में कई इंजीनिरिंग किये छात्र बेरोजगार बैठे हुए है जिसे देखते हुए आने वाले पीढ़ी का नजरिया अब बदलने लगा है जिससे खेती किसानी में नवाचार के द्वारा फसलों में वृद्धि दे सके।




Post a Comment