पैसा नही देने पर दादी की हत्या करने वाला आरोपी युवक चढ़ा मालखरौदा पुलिस के हत्थे

 


संवाददाता -जगन्नाथ प्रसाद चन्द्रा

स्थान-  मालखरौदा


मालखरौदा-  दादी से पैसा की मांग करने पर नही देने पर पोता द्वारा अपने दादी की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी युवक को आज मालखरौदा पुलिस ने त्वरित गिरफ्तार किया है जिसमे मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनॉक 26.09.2021 को थाना मालखरौदा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम आमनदुला में नाती अजीत कुमार चंद्रा द्वारा अपने दादी से बुधियारी बाई चंद्रा से ₹1000 मांगा जिसे मना करने पर उधार लेकर आओ बोले कहां से लाऊं बोलने पर गाली गलौज कर लकड़ी का डंडा से ताबड़तोड़ मारकर हत्या कर देने के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय  विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती मोहम्मद तस्लीम आरिफ  के निर्देशन पर *थाना प्रभारी कमल किशोर महतो के नेतृत्व मे टीम गठित कर उप निरीक्षक आर.एल. टोण्डे के हमराह स्टाफ रवाना होकर घटनास्थल गए और त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक के.के.  महतो, उप निरीक्षक आर. एल. टोंडे, सहायक उप निरीक्षक चंद्रशेखर वैष्णव,आरक्षक सेतराम पटेल, सूरज सिदार, सहदेव यादव, उमेश यादव, श्याम हरवंश, शत्रुघन जांगड़े, लक्ष्मीकांत उरांव का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post