जिले में चार टीआई बने डीएसपी अब जांजगीर कोतवाल कौन होगा सोच में जनता


 रघुसाहू रिपोर्टर

जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ 


जांजगीर चाम्पा जिले में पदस्थ चार स्पेक्टरों का डीएसपी में प्रमोशन होने के कारण अब जांजगीर शहर के लिए नए टी आई के लिए विभाग में काफी चर्चा हो रही है की अब जिला कोतवाली के लिए नये कोतवाल कौन होगा।क्योकि जिला थाने मैं पदस्थ टी आई राजेश चौधरी का भी प्रमोशन हो जाने से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का स्थान रिक्त हो गई हैं।जिले में लगातार बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए एक दबंग अफसर की जरूरत महसूस की जा रही हैं।दो ढाई माह पहले ही चाम्पा थाना प्रभारी टी आई राजेश चौधरी को जांजगीर कोतवाल का जिम्मा सौंपा गया था परन्तु उनका भी डीएसपी में पदोन्नत होने से अब पुलिस विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है एक तो लगातार चोरी की घटनाएं जिस प्रकार से बढ़ गई हैं वही पुलिसकर्मियों की चिंता भी बढ़ गई हैं क्योंकि चोरो ने अधिकांश  पुलिस वालो के घर को ही अपने टारगेट में लिया है जो कि पुलिसिंग रवैये पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार जिले के डीएसपी में प्रमोशन पाने वाले चार  स्पेक्टरो में पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी मानक राम कश्यप, अजाक थाना प्रभारी राजेश श्रीवास्तव, एसपी कार्यालय में पदस्थ राकेश कुमार व जांजगीर कोतवाली प्रभारी राजेश चौधरी शामिल है। इसके बावजूद भी मुख्यालय में तीन अतिरिक्त टी आई कार्यरत है परन्तु उम्रदराज होने के कारण कोतवाली का जिम्मा सौपने लायक कोई नही है जिसके कारण महकमे में काफी चिंता का विषय बना हुआ है।वही अब चार स्पेक्टरों का डीएसपी में प्रमोशन होने के बाद अब 27 स्पेक्टर बचे हैं जिसमे अभी भी तीन स्पेक्टर अतिरिक्त हैं लेकिन जांजगीर कोतवाली प्रभारी के लिए किसी का नम्बर लगता है कि नही क्योकि जांजगीर की जनता एक दमदार निरीक्षक की आश लगाए बैठी हैं जोकि बढ़ते अपराध को रोकने में कामयाब हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post