रघु साहू जांजगीर चांपा
केंद्रीय संसदीय समिति ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सीएम भूपेश बघेल सरकार की गोधन योजना की जानकारी लेकर गोठानो का निरीक्षण के दौरान काफी सराहा गया वही आर एस एस ने भी छत्तीसगढ़ की इस योजना को सराहा है। वही भाजपा को यह रास नही आ रहा है परंतु सांसदीय समिति इस योजना की प्रति काफी प्रभावित है।वही मुख्य कांग्रेश प्रवक्ता ने गोधन न्याय योजना की बारीकी से विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज छत्तीसगढ़ मैं गोधन योजना के तहत 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की गोबर खरीदी छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से खरीदी की है जिसका भुगतान सीधे किसानो के खातों के माध्यम से भुगतान किया गया है। वही गोधन योजना के माध्यम से किसानों से खरीदे गए गोबर से करोडो रुपये की जैविक व कम्पोज खाद का निर्माण कर किसानों को सस्ते दामो पर वितरण भी किया जा रहा है।हालांकि छत्तीसगढ़ में गोधन योजना गोठानो की हालातो से जनता पूरी तरह अवगत हैं ।परन्तु पूरे प्रदेश ही नही बल्कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ गोधन योजना को लागू करने की सुगबुगाहट चल रही हैं। हालांकि संसदीय समिति द्वारा पूरी तरह इस योजना की जमीनी हकीकत को टटोलने के बाद ही सराहा गया है परन्तु भाजपा को ये बात हजम नही हो रही हैं। जबकि संसदीय समिति द्वारा इस योजना का संचालन व सभी गतिविधियों की जानकारी लेने व व स्वय समिति द्वारा निर्धारित तरीके से गोठानो का जायजा लेने के बाद ही इस योजना से प्रभावित हो कर इस योजना कर सराहनीय कदम बताते हुए प्रशंशनीय योजना के नाम से सराहा गया है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही हैं। चाहे योजना कि स्थिती जो भी हो।लेकिन इस प्रसंसा की बात पीएम मोदी तक पहुँच गई है।

Post a Comment