जशपुर जिले के शराब दुकानों में चल रहा एक बड़ा खेल, मनमाने दाम पर बेचा जा रहा अंग्रेजी शराब, बिल नही, प्रिंटर खराब


रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर जिले में अंग्रेजी शराब दुकानो में प्रिंटेड बिल नही देने और प्रिंटिंग मशीन के खराब होने के पीछे के खेल को आप समझ लीजिए, शराब दुकानों का यह मामला  पिछले कई महीनों से चलता आ रहा है, शराब दुकानों में प्रिंटिंग बिल और प्रिंटिग मशीन का खेल अभी तक खत्म नहीं हुआ है। अमूमन जिले के सभी सरकारी शराब दुकानों की प्रिंटर मशीन को खराब कर दिया गया है। हम इसलिए कह सकते हैं कि सभी शराब दुकानों में प्रिंटर मशीन एक साथ खराब होना कतई इत्तिफाक नहीं हो सकता और अगर इत्तिफाकन एक साथ सभी प्रिंटर खराब हो भी जाएं तो कई महीनों से प्रिंटरो को नहीं बनाया जाना एक बड़ा सवाल है।

प्रिंटर का जिक्र हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह वही प्रिंटर है जो शासन के द्वारा निर्धारित नियमो के मूताबिक शराब खरीदने वाले ग्राहकों को रसीद के तौर पर देना है।प्रिंटर के जरिये शराब की रसीद निकाली जाती है और ग्राहको को यह रसीद दिया जाना जरूरी होता है। यह नियम इसलिए लागू है ताकि शराब खरीदने वाले ग्राहक शराब की कीमत को लेकर निश्चिंत रहें और अगर वह असंतुष्ट रहे तो रसीद उनके क्लेम का बड़ा आधार होगा। लेकिन आज कल जिले के अमूमन शराब दुकानों की प्रिंटर मशीन खराब है और सारे नियमो को ताख पर रखकर बगैर रसीद शराब बेची जा रही है। हमे बताने वालों ने बताया कि जिले के अधिकांश शराब दुकानों के प्रिन्टर मशीन कई महीनों से खराब पड़ा है। जब हम शिकायतों को परखने निकले तो सबसे पहले हम सरकारी शराब दुकान कुनकुरी पहुँचे।  वहाँ हमसे पहले शराब खरीदने वाले ऐसे ग्राहक पहुँचे हुए थे जिन्हें शराब की रसीद चाहिए थी और रसीद नहीं मिलने के चलते वह हंगामा कर रहे थे। दुकान का सेल्समैन उन्हें यह बता रहा था कि 3 महीने से प्रिंटर खराब है। वह कई बार अपने उपर के अधिकारियों को प्रिंटर खराब होने की सूचना दे चुके हैं लेकिन अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे है। नतीजन उन्हें आये दिन ऐसी फजीहत उठानी पड़ती है। दुकान के मैनेजर ने बताया कि 7 या 8 महीने हो गए प्रिंटर खराब हुए लेकिन अभी तक प्रिंटर मशीन ठीक नही हुआ। 

बहरहाल इस तरह से शराब लेने वाले ग्राहकों में रोष व्याप्त है, क्योंकि किस कंपनी की शराब की सही कीमत कितनी है ये पता लगाना मुश्किल है, दुकानदार मनमाने दाम पर शराब बेच रहे हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post