बसन्तपुर ग्राम पंचायत मैं आयुष्मान कार्ड वितरण व नए कार्ड बनवाने की लगी शिविर





रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़
 


छत्तीसगढ़ शासन के स्वाथ्य मंत्रालय  से मिली जानकारी अनुसार कोई भी ब्यक्ति आयुषमांन स्वास्थ्य कार्ड योजना का लाभ से वंचित न हो इसके स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सभी ग्राम पंचायतों को इस योजना से जोड़ने के लिए हर सम्भव प्रयास करना होगा ताकि कोई भी ब्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित नहो। इसके लिए ग्राम स्तर पर नाटक ,नुक्कड़, बेनर ,पोस्टर सहित अन्य मनोरंजन कर ग्रामीडो को जागरूक करना ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी है साथ ही पूरे गांव में कोटवारों द्वारा इस पुष्टि की जानकारी सभी मुहल्लों में जाकर देना होगा ।शासन के शक्त निर्देश हैं कि कोई भी ब्यक्ति इस गांव से बाहर है तो उनको भी इस बात की पूर्ण जानकारी देनी होगी। शासन के निर्देशा नुसार 17 से 30 सितंम्बर तक सभी लाभार्थियों का पंजीयन सहित शत प्रतिशत इस योजना का कार्ड निःशुक्ल बनाने का प्रावधान है ।इस योजना के अंतर्गत 5 लाख  रुपये तक का  इलाज शासन के शर्त व  दिशा नीर्देश नुसार मुफ्त होना है वही एपीएल कार्ड धारियों को शासन ने राहत देते हुए मुफ्त इलाज की सीमा 2 लाख 50 हजार की है।वही शासन ने इस अभियान को ग्राम पंचायत के साथ साथ समस्त अस्पतालों चयनित आन लाइन सेंटरो में पूरी तरह निशुल्क बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत बसन्तपुर के  लोगो में  भारी उत्साह देखी गई ।

Post a Comment

Previous Post Next Post