बिलासपुर की सिम्स अस्पताल में कार्यरत तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हड़ताल की जानकारी की बैठक ली मंत्री सिंहदेव ने

 


रघुसाहू रिपोर्टर जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ 


बिलासपुर  सिम्स अस्पताल व कालेज में कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगो को लेकर विगत कई दिनों से हड़ताल कर रहे है जिसके कारण आमजनों के साथ साथ मरीजो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इन सब स्थिति का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा ने अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कालेज सिम्स में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल के सम्बंध में अफसरों के साथ मीटिंग की।मीटिंग में सिम्स कर्मचारियों की नियुक्ति व मांग लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।दरअसल पिछली सरकार द्वारा सिम्स में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति हुई थी जिसमे कुछ लोगो की नियुक्ति में अनियमितता की शिकायत मिली थीजिसकी जांच के लिए पिछली सरकार द्वारा जांच समिति की गठन की गई थी। समिति की जांच आने के पश्चात स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री सिंहदेव ने आला अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। मीटिंग में जांच रिपोर्ट आने के बाद सही निर्णय लेने की बात हुई।मीटिंग में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय सहित स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति रही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post