दीपक वर्मा जशपुर छत्तीसगढ़
रायपुर/दुर्ग - रायपुर के साईं बाबा नेत्र चिकित्सालय के तत्वावधान में दस सितंबर को डायबिटिक मरीज़ों की आँखों की जांच के लिये विशेष ओपीडी संचालित की जाएगी। इस ओपीडी में विशेष रूप से पचास वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के मरीज़ों की आँखों की जांच पचास रूपये पंजीयन शुल्क पर की जाएगी।अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्ड धारकों को यह सुविधा निःशुल्क दी जाएगी। यह अभियान साईं बाबा नेत्र चिकित्सालय के रायपुर, भिलाई सहित अन्य सभी विज़न सेंटर में चलाया जाएगा।
इस एक दिवसीय अभियान के दौरान एक समाज सेवी संस्था द्वारा अंत्योदय व प्राथमिकता राशनकार्ड धारकों के लिये एंटी-वीजीईएफ़ इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। ज़रूरत पड़ने पर सीमित संख्या में यह इन्जेक्शन पात्रतानुसार निःशुल्क लगाया जाएगा।
डायबिटिज़ के कारण आँखों पर बुरा असर पड़ता है, धीरे-धीरे आँखों की रक्तवाहिनियों को नुकसान पहुँचता है। अक्सर यह नुकसान अपूर्णीय होता है, इसलिये समय-समय पर आँखों की जांच ज़रूरी होती है। इस एक दिवसीय विशेष ओपीडी सेवा का उद्देश्य डायबिटिक मरीज़ों की आँखों की जांच के साथ-साथ जागरूकता का प्रसार भी है।
गौरतलब है कि साईं बाबा अस्पताल द्वारा समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाये जाते हैं। साईं बाबा अस्पताल के संचालक डॉ. आशीष महोबिया का मानना है कि स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु डॉक्टर्स और अस्पतालों की सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी भी होती है। इसलिये वे इस तरह के अभियान और शिविरों के ज़रिए लोगों को आँखों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कोरोना वारियर्स के लिये निःशुल्क ओपीडी भी संचालित की थी। फाफाडीह, रायपुर के अलावा साईं बाबा नेत्र चिकित्सालय की एक शाखा भिलाई में भी है।

Post a Comment