छात्रों ने नारियल फोड़ कर की नव-प्रेरणा कोचिंग सेंटर का शुभारंभ नव प्रेरणा के कोचिंग सेंटर के माध्यम से निःशुल्क करायी जाएगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

 



कमलेश पटेल बलौदाबाजार


बलौदाबाजार,13 सितंबर 2021/कलेक्टर सुनील कुमार जैन के विशेष प्रयासों से जिला प्रशासन द्वारा संचालित नव-प्रेरणा कोचिंग सेटर शुभारंभ आज छात्रों के द्वारा ही माँ सरस्वती की तैलचित्र में माल्यार्पण एवं नारियल फोड़ कर की गयी। नव प्रेरणा जिला प्रशासन का अभिनव प्रयास है। जिसके द्वारा जिलें के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क शिक्षा मुहैया करायी जाएगी। कोचिंग का संचालन नगर के ह्रदय स्थल में स्थित रघुनाथ प्रसाद केसरवानी बुनियादी प्राथमिक शाला में संचालित की जाएगी। इस कोचिंग सेंटर में संघ लोक सेवा,राज्य लोक सेवा एवं व्यापमं जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की जाएगी। कोचिंग के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव ने बताया कि जिलें के करीब 272 छात्रों ने कोचिंग में प्रवेश हेतु आवेदन फार्म जमा किए है। जिसमें से 107 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दी है। जिसमें जिला मुख्यालय समेत पलारी भाटापारा कसडोल विकासखंडों के छात्र  भी शामिल है।

*8 सितंबर को छात्रों से रूबरू हुए कलेक्टर-एसपी* प्रतियोगी छात्रों को प्रोत्साहित करनें के उद्देश्य से 8 सितंबर को कलेक्टर सुनील कुमार जैन एवं एसपी आई के एलेसेला ने  छात्रों से चर्चा कर नव प्रेरणा के उद्देश्य को बताया। उन्होंने छात्रों को मार्गदर्शन देतें हुए कहा जिला प्रशासन सतत आप के सहयोग में खड़ा है। आप सभी केवल मेहनत कर परिणाम देवे जो भी कोचिंग हेतु संसधानों की आवश्यकता होगी उसको मुहैया कराने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। आप सभी अपना 100 प्रतिशत इस कोचिंग सेंटर को देवे। कोई भी छात्र बिना कारण  लगातार 3 दिनों तक अनुपस्थित रहनें पर दूसरे छात्रों को मौका दे जायेगी साथ प्रत्येक सप्ताह टेस्ट एवं ग्रुप डिस्कशन का प्रावधान किया गया है।शिक्षकों के द्वारा टेस्ट में  गुणवत्ता निजी कोचिंग एवं पीएसी के तरह रखी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमनें बहुत ही अनुभवी शिक्षकों का चयन इस कोचिंग के संचालन हेतु किया है। कोचिंग के संचालन हेतु 10 शिक्षकों का चयन किया गया है। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता, एसडीएम आईएसएस प्रतिष्ठा ममगाईं, एडिशनल एसपी पीतांबर पटेल, सँयुक्त कलेक्टर टेकचंद अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र बंजारा एवं डीआरसीएस उमेश गुप्ता भी उपस्थित रहें।उन्होंने भी छात्रों के साथ अपनें अनुभव साझा किए।

आईएसएस प्रतिष्ठा ममगाईं के विशेष दिशा निर्देश में होगा कक्षाओं का संचालन* कोचिंग की कक्षाओं के संचालन के संबंध में कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बलौदाबाजार एसडीएम आईएसएस सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं को विशेष दिशा निर्देश दिए है। आईएसएस सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के देख रेख में ही होगा कक्षाओं का संचालन होगा।

छात्रों सहित जनप्रतिनिधियों की जिला प्रशासन की तारीफ

बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम लटुवा के छात्र कुमारी आरती वर्मा ने कहा जिला प्रशासन के इस प्रयास से हम लोगों को एक नयी दिशा मिला। आर्थिक स्थिती ठीक नही होने एवं कोचिंग संस्थानों में भारी भरकम फीस के चलते हम बिलासपुर एवं रायपुर में पढ़ नही पाते है और अपनें सपनों को पूरा नही कर पाते है। पर कलेक्टर सर के द्वारा किया गया प्रयास निश्चित ही एक सराहनीय कदम है।

पाठ्य पुस्तक निगम शैलष नितिन त्रिवेदी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा ने की प्रशंसा* कलेक्टर सुनील कुमार जैन के प्रयासों को सहारते हुए पाठ्य पुस्तक निगम शैलष नितिन त्रिवेदी ने कहा यह छात्रों के लिए मिसाल साबित होगा। नव प्रेरणा अपनें नाम के अनुरूप ही जिलें के छात्रों को एक नयी दिशा देगा। गरीब छात्रों के लिए जिला प्रशासन द्वारा इस तरह व्यवस्था करना गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार करनें जैसा है। जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा ने कहा निश्चित ही यह कदम प्रशासन की दूरदर्शी सोच को दिखाता है। हम सब मिलकर नव प्रेरणा के सपनों को साकार करनें में यथासंभव मदद करेंगें।

Post a Comment

Previous Post Next Post