कुनकुरी में पकड़े गए तेज रफ्तार एवं तेजी से हार्न बजाकर चलने वाले बाइकर्स चालकों पर हुई बड़ी कार्रवाई न्यायालय ने 06 बाइकर्स पर लगभग 01 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया

 



रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुरनगर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कुनकुरी नगर क्षेत्र में शाम होते ही कुछ बाइकर्स जो 150 सीसी या उससे अधिक सीसी के वाहन को शहर के अंदर ख़तरनाक तरीके से व तीव्र गति से प्रेशर हॉर्न बजाकर मोटर सायकल को चलाते है, शराब पीकर मोटर सायकल चलाते है जिस पर हमेशा एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है बार-बार समझाइस देने के बाद भी कुछ नवयुवक बात नहीं मान रहे थे, जिस पर थाना कुनकुरी के द्वारा कार्यवाही की गई थी जिसमें से 6 प्रकरण को माननीय न्यायालय कुनकुरी के समक्ष पेश किया गया है जिसमे बाइकर्स के ऊपर 97 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।  कुछ बाइकर्स के न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही होने से कार्यवाही नही हो सकी है।

न्यायालय द्वारा जुर्माना कार्यवाही निम्नानुसार की गई है:-

1 प्रियांशू राम  7,000 रु

2 अपुन कुजूर 12,500 रु

3 प्रीतम खाखा 12,500 रु

4 शांति प्रकाश खाखा 17,500 रु

5 मनीष यादव 19,000 रु

6 अनुरोध खलखो 28,500 रु का जुर्माना किया गया है ।

जशपुर पुलिस नागरिको से अपील करती है कि शराब पीकर वाहन ना चलाये, बिना हेलमेट वाहन न चलाये, नाबालिक बच्चो को वाहन चलाने ना देवें, बिना लाइसेंस वाहन ना चलाये, यातायात नियमो का पालन करे जिससे स्वयं के नुकसान के साथ साथ सामने वाले का भी नुकसान ना हो ।


Post a Comment

Previous Post Next Post