रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर जिले के बगीचा में आज शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष श्री रमेश बजाज (काका) एवं प्रांतीय संरक्षक श्री सुभाष अग्रवाल जी वहीं जिला सचिव अमर दास एवं जिला मिडिया प्रभारी दीपक वर्मा शामिल हुए।
प्रांतीय संरक्षक श्री सुभाष अग्रवाल जी ने बताया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी हिंदू धर्म के लोगों को एक साथ जोड़कर एक मजबूत संगठन बनाना है। गौ रक्षा करना, धर्मांतरण को रोकना जैसे अन्य किसी हिंदू के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ सभी हिंदुओं को एक जुट होकर उसका साथ देना और उसकी समस्याओ को दूर करना ही एक संगठन का मूल उद्देश्य है, उन्होंने कहा जिले के सभी ब्लाक एवं गांव - गांव में जाकर हिंदू समाज को संगठित करना और सोए हुए हिंदुओ को जगाना है, इस पर विशेष ध्यान देने की बात कहा है, कार्यक्रम के दौरान संगठन मजबूत करने का सभी ने संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रमेश बजाज (काका) एवं जिला सचिव श्री अमर दास वैष्णव जी ने बगीचा प्रखंड में हिंदुओं की एकता का परिचय देते हुए संगठन को लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए हिंदू समाज के लोगों को पदभार दिया, वही इस कार्यक्रम में बगीचा के प्रधान श्री नितिन अग्रवाल को न्युक्ति पत्र देकर बगीचा जोन में नितिन अग्रवाल को ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। साथ में कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को भी न्युक्ति पत्र देकर पद भार दिया गया।
इसी क्रम में बगीचा विकासखंड में महादेव डांड के ग्राम पंचायत कुर्रोग जोन में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष का पदभार मनोज गुप्ता एवं उपाध्यक्ष का पदभार तरुण विश्वास को दिया गया।
उसी प्रकार राष्ट्रीय बजरंग दल में अध्यक्ष का पदभार शैलेश गुप्ता एवं उपाध्यक्ष का पदभार उमेश गुप्ता को दिया गया।

Post a Comment