पीडीएस दुकान के सामने लामबंद हुवे भाजपाई भाजपाइयों ने खोला मोर्चा-भूपेश सरकार के विरुद्ध लगाये नारे

 



रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


कुनकुरी - पीडीएस दुकान के सामने जिला पंचायत उपाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य की भूपेश सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान भूपेश सरकार पर वायदाखिलाफी का आरोप लगा जमकर नारेबाजी किया गया।  राज्य की भूपेश सरकार पर धान के मुद्दे को लेकर विपक्ष अब पूरी तरह हावी हो चुका है,धान के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने जिले के सभी पीडीएस दुकानों के सामने भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त कर सशक्त विपक्ष का रोल अदा कर रहे हैं,इस क्रम में ग्राम पंचायत रजौटी के पीडीएस दुकान के सामने जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया और धान के मुद्दे पर भूपेश सरकार को घेरते हुवे जमकर नारेबाजी किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र से मिलने वाले चावल की हेराफेरी का आरोप लगा गरीबों के पेट से निवाला छीनने का आरोप भी लगाया।भाजपा नेता उपेंद्र यादव ने कहा कि भूपेश सरकार ने केंद्र से मिलने वाले (चावल) मदद के रूप में  गरीबों का निवाला छीना है जिसे किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।गरीबों को उनका हक दिलाने आज बड़े पैमाने पर आंदोलन का रुख भाजपा ने एख्तियार किया है,वहीं उपसरपंच संतोष चौबे ने भूपेश सरकार के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त करते हुवे कहा कि भूपेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।भूपेश सरकार ने गरीबों के साथ छल किया है केंद्र से मिलने वाले चावल को गरीबों तक न बांट गरीबों के पेटों में लात मारने का काम भूपेश बघेल ने किया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post