कुनकुरी - स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में इंडियन क्लासिकल डांस थीम पर आनलाइन रिटन टेस्ट आयोजित



 रिपोर्टर - दीपक वर्मा

जिला - जशपुर छत्तीसगढ़


कुनकुरी - छात्रों ने जाना किस नृत्य में घुटनों को मोड़ा जाता है, किस नृत्य में अभिनय करने वाला स्वयं नहीं बोलता ,किस नृत्य में हाथ , पैर , मुख एवं शरीर को हिलाने के 64 नियम हैं, किस नृत्य शैली में 64 प्रकार के रासों का प्रदर्शन किया जाता है , किस शास्त्रीय नृत्य में घुटने नहीं मुड़ते,चक्कर खाते हुए चलना तथा शरीर के चौकोर आकार में घूमने के बाद अचानक निश्चल हो जाना

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की जीवंत परम्परा से जुड़े तथ्यों को साझा करने स्कूली छात्रों की ऑनलाइन रिटन टेस्ट आयोजित की गई।यह इवेंट संस्था के प्राचार्य एम एस पैंकरा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।

स्पर्धा प्रभारी एस पी यादव ने स्पर्धा आयोजन के पूर्व स्टूडेंट्स को आर्टिकल तैयार करने के विशेष निर्देश दिए , उन्होंने बताया कि 

स्पर्धा आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में शैक्षणिक उपलब्धियों  एवं प्रतिस्पर्धा की भावनाओं को बढ़ावा देना था ,स्टूडेंट्स को लेखन तैयार करने के लिए इंडियन क्लासिकल   डांस पर आर्टिकल तैयार करने के लिए टॉपिक दिया गया था ।छात्रों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

जानिए प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर किसने क्या कहा

ऐसे आयोजनों से स्टूडेंट्स में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी , वे तथ्यों की बारीकियों को समझ सकेंगे ।

उत्कृष्ट प्रतिभागियों को शुभकामनाएं

रितेश कुमार अग्रवाल

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट जशपुर

इनोवेशन गतिविधियों के साथ ही छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धि को परखने में यह कदम कारगर साबित होगा ,ऐसे स्पर्धाओं से स्टूडेंट्स को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी ,उत्कृष्ट प्रतिभागियों को शुभकामनाएं 


*महादेव कावरे* ,

पूर्व कलेक्टर जशपुर एवं 

विशेष सचिव जल संसाधन मंत्रालय ,नया रायपुर ( छत्तीसगढ़)


स्पर्धा प्रभारी एस पी यादव ने बताया स्पर्धा के बाद  लिखित प्रतियोगिता के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं ,उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा ।


प्रतियोगिता में ये रहे प्रथम

उच्चत्तर माध्यमिक खण्ड 

कु. मनीषा पैंकरा,9वीं ,प्रथम

शुभम भगत ,10 वीं, प्रथम

*द्वितीय स्थान*

कु.मानसी गुप्ता ,9वीं ,द्वितीय

कु. नीति पुरी ,11वीं ,द्वितीय


तृतीय स्थान

तरूण साहू ,11 वीं ,तृतीय

जीवेश मिश्रा ,11 वीं तृतीय 


*माध्यमिक खण्ड*

कु.वैष्णवी चौहान , 8 वीं प्रथम 

कु. श्रेया भारद्वाज, 8 वीं प्रथम 

कु. आशा यादव , 8वीं , द्वितीय ,


Post a Comment

Previous Post Next Post