रोड की बदहाल ,जानलेवा व जर्जर हालत से परेशान होकर किया गया अनसन

 


रिपोर्टर रघु साहू

जांजगीर चाम्पा छत्तीसगढ़ 


जांजगीर चाम्पा- जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय की मुख्य सड़क नेशनल हाईवे क्रमांक 49 की बदहाल स्थिति से जिले वासी अच्छी तरह से अवगत हो चुके है।इस रोड की सुधार व मरम्मत हेतु  दर्जनों राजनैतिक  गैर राजनीतिक संघ व कई  युवा दलों द्वारा शासन प्रशासन को जगाने के लिए हर प्रकार से जनआंदोलन अनसन व धरना प्रदर्शन किया गया परन्तु शासन प्रशासन को उसकी  कुम्भकर्णीय नींद से नही जगा पाये।इस रोड की हालत इतनी खतरनाक व गम्भीर हो चुकी हैं कि आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं वही धूल के गुब्बारों से लोगो के शेहत पर काफी दुष्प्रभाव पड़ने के कारण जनता में शासन प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश ब्याप्त हैं।यह  जिले का एक मुख्य मार्ग होने के कारण आम जनों के साथ साथ शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियो का भी इसी मार्ग से आना जाना होता हैं लेकिन उनको कुछ भी दिखाई नहीं देता क्योकि उनका आना जाना लग्जरी कारों से होता हैं परन्तु आम जनता को ये समझ नहीं आता कि इस सड़क पर खाई है या खाई पे सड़क । जिस प्रकार चाम्पा अपने विकास के लिए कोसो दूर है वही एक अच्छी  व सुगम सड़क के लिए तरस रही हैं कई बार तो मोटर साइकिल व स्कुटी जैसे छोटे वाहन गडढे में आधे डूब जाते हैं  इस रास्ते से होकर चलने  वालों का मन भय से सहम जाता हैं क्योंकि आये दिन सड़क हादसे इनके आंखों से छुप नही पाते इस डगर पे पलक झपकते ही क्या हादसा हो जाये  ये कोई नही जानता । नैला फाटक से लेकर चाम्पा रेलवे स्टेशन तक आने जाने में घण्टे भर से भी ज्यादा लग जाते हैं वही ओवर ब्रिज निमार्ण में पांच साल लेट होने के कारण जो परेशनिया  जनता को हो रही हैं उस दर्द के बारे में  कोई भी तथ्य बया करना  बहुत ही मुश्किल है। आम जनता की इन परेशानियों व पीड़ा सेअब उनकी सब्र टूट चुकी हैं  जिसके कारण आज   मनीष सेन व गनपत शर्मा के नेतृत्व में बैरियल चौक चाम्पा में अनसन आंदोलन पर बैठा गया । सर्व प्रथम  उपस्थित जनों द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यअर्पण  किया गया जिसमें  पुरषोत्तम शर्मा ,पवन साहू ,मनोज शर्मा ,सन्तोष जब्बल ,मनमोहन पांडे ,विकाश शर्मा ,पवन यादव ,संतोष सिंह ,सलीम मेमन ,कार्ति केश्वर स्वर्णकार ,भरत मखीजा जैसे शहर के गणमान्य नागरिको ने अपने अपने सम्बोधन प्रस्तुत कर सरकार को जगाने की बात कही इस अवसर पर आमजनता काफी संख्या में मौजूद होकर इस आंदोलन व अनसन में अपना पूर्ण योगदान दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post