जशपुर - विकासखण्ड में ट्विनिंग ऑफ स्कूल महात्मा गांधी के आदर्शों को अवगत कराने बच्चों को कराया जा रहा नगर भ्रमण

 


रिपोर्टर दीपक वर्मा

जिला जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर जिले के विकास खण्ड दुलदुला में ट्विनिंग आफ स्कूल महात्मा गांधी के आदर्शो से बच्चों को अवगत् कराने हेतु कक्षा 5 वीं से लेकर 12 वीं तक के बच्चोें के साथ ग्राम भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने वाली षिक्षा का प्रबन्ध किया जा रहा है। महात्मा गांधी जी के आधारभूत सपनों को पूर्ण करने हेतु बच्चों को उनके आदर्शो एवं सिद्धांतो से अवगत कराना प्रासंगिक होगा इसी उद्देष्य के पूर्ति हेतु शासन के निर्देशानुसार विकास खण्ड दुलदुला में बच्चों को आत्मनिर्भर, पर्यावरण संरक्षण, नरवा गरवा, घुरवा और बाड़ी, गोधन न्याय योजना, स्वच्छता अभियान, नैतिक शिक्षा आदि सम्बंधित मूल्यों की भावना पैदा करने के लिये कक्षा 5 वीं से 12 वीं तक के बच्चों को ग्राम भ्रमण कराया जा रहा है। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में गौ पालन, स्वच्छता, नरवा गरूवा, बाड़ी एवं ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिससे उनमें ग्राम स्तर पर आत्मनिर्भरता की भावना का विकास हो सके। ग्राम भ्रमण के दौरान बच्चों को जल स्रोतों का संरक्षण, मृदा संरक्षण, स्वरोजगार के लिये स्थानीय संसाधनों की उपयोगिता को भी समझाया जा रहा है ताकि बच्चों के मन में गांधी जी के सपनों का आदर्श गांव विकसित हो सके। भ्रमण के दौरान शासन द्वारा दिये गये कोरोना गाईडलाइन का पालन किया जा रहा है तथा यथा संभव छोटे समूहों में ही बच्चों का भ्रमण कराया जा रहा है। इन महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, वैक्सीनेशन जागरूकता के सम्बंध में भी बच्चों को जानकारी दी जा रही है। साथ ही भ्रमण के दौरान स्थानीय कलाओं, शिल्प एवं कुटीर उद्योगों, खेती बाड़ी के बारे में भी बच्चों को बताया जा रहा हैं छत्तीसगढ़ शासन के ट्विनिंग आफ स्कूल कार्यक्रम से बच्चों में काफी उत्साह देखा गया और उन्हें ग्राम भ्रमण के दौरान नई-नई बातें सीखने को मिली। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पालकों ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की। और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहने की अपेक्षा की।


Post a Comment

Previous Post Next Post