स्थान जांजगीर चाम्पा सक्ति
रिपोर्टर जगन्नाथ प्रसाद चन्द्रा
मालखरौदा// शासन प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष दिनाँक 21 अक्टूबर को देश के शहीद वीर पुलिस जवानों की याद में "पुलिस स्मृति दिवस" के रूप में मनाया जाता है। जिसके तहत 21 अक्टूबर को ग्राम पिहरीद के सरस्वती शिशु मंदिर में विगत 03 अप्रैल को बीजापुर में नक्सलियों से अपनी राज्य की रक्षा करते हुए बलिदान हुए मालखरौदा क्षेत्र के ग्राम पिहरीद के वीर सपूत सब इंस्पेक्टर शहीद दीपक भारद्वाज को विनम्र श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया । साथ ही मालखरौदा पुलिस विभाग द्वारा शहीद के माता पिता श्री राधेलाल भारद्वाज, श्रीमती परमेश्वरी भारद्वाज, छोटे भाई श्री विकल्प भारद्वाज को साल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही शहीद की याद में विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र विजय बहादुर सिंह जिला अध्यक्ष सरपंच संघ जिला जांजगीर चांपा, अध्यक्षता श्री एम एल प्रधान विकास खंड शिक्षा अधिकारी मालखरौदा, कार्यक्रम संयोजक श्री कमलकिशोर महतो थाना प्रभारी पुलिस थाना मालखरौदा, विशिष्ट अतिथि के रूप में मालखरौदा पूर्व सरपंच श्री वृंदा लाल धीवर, जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री युगल किशोर बंजारे, किसान संघ श्री लक्ष्मण चन्द्रा, श्री गोपाल शर्मा, जनपद सदस्य अरुण महिलांगे एवं सामाजिक कार्यकर्ता लालू गबेल द्वारा श्रद्धांजलि उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर श्री शिवचरण चौहान, आरक्षक सेत राम पटेल, शत्रुघन जांगड़े उपस्थित थे। जहां क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकायें और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री बलिराम लहिमोर द्वारा किया गया।



Post a Comment