शपथ ग्रहण समारोह अम्बिकापुर मेंछत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी की ओर से अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं ऐसा पिछले कई महीनों से अल्पसंख्यको के द्वारा कहा जा रहा है। शेष रहे समय के लिए मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव होंगे।



आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर अम्बिकापुर सुरगुज़ा


 अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस पार्टी की ओर से अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं ऐसा पिछले कई महीनों से अल्पसंख्यको के द्वारा कहा जा रहा है। शेष रहे समय के लिए मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव होंगे।        

  दिल्ली 10 जनपथ से शुभ सन्देश निकल चुका है (?) प्रदेश के प्रभारी पुनिया जी के पधारने की प्रतीक्षा में दशहरा मिलन उत्सव उत्साहित करता रहा। पर विशेष पिछड़ी जन जाति पण्डों, कोरवा जनों से लेकर मेडिकल कालेज जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य कारणों से हुई मृत्यु दर प्रदेश में प्रशासनिक सेवाओं के गिरते स्तर (गिरोही लूट-खसोट) को आईना भी दिखाता चल रहा है!  

  ईदमिलादुन्नबी देश-विदेश व सुरगुज़ा सम्भाग के लिए विशेष कर राज परिवार के लिए मुबारक़ दिन है और होगा भी इस पर विशेष कहने की आवश्यकता नहीं है। 

  हाँ सुरगुज़ा सम्भाग वासियों का जो कहना है उसे श्रीमान तक पहुंचाना मेरा कर्तब्य है वो यह कि प्रदेश मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह सुरगुज़ा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के क्रीड़ा परिसर (स्टेडियम ग्राउंड) में होना ही चाहिए।

 माननीय टी एस सिंह देव को मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते वह बूढ़ी आंखें भी देखने की हसरत पाले हुई है जिनके मन हृदय में *बाबा* बसते हैं। उमीद है नाउम्मीदी नही होगी।


।

Post a Comment

Previous Post Next Post