पति की मृत्यु के बाद पितृअमावस्या के दिन श्रद्धांजलि देने ससुराल पहुंची बहू की गला दबाकर हत्या। आरोपी सास ने थाना पहुंचकर किया सरेंडर घटना के बाद मायके पक्ष में आक्रोश कोतवाली थाना सूरजपुर का किया घेराव एवं धरना प्रदर्शन।

 


जिला.....सूरजपुर छत्तीसगढ़।

संवाददाता ....सुरेंद्र साहू।


 सूरजपुर-   करीब 1 वर्ष पूर्व अदानी रेलवे ट्रेक विशुनपुर के पास मिली एक युवक की लाश के हत्या की आशंका तो जताते हुए कई बार परिजनों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। पर पुलिस के द्वारा आरोपियों को बचाने के कई आरोप लगाए गए थे। 6 अक्टूबर की सुबह मृतक की पत्नी अपने पति का पितर विसर्जन करने अपने ससुराल ससुराल पहुंची थी।इसी बीच ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।हत्या के बाद सास ने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। जबकि महिला के मायके वालों का कहना है कि लड़की की ससुराल वालों के सभी लोगों ने मिलकर हत्या की है घटना से आक्रोशित मृतिका के मायके वालों ने कोतवाली थाना सूरजपुर के सामने धरना प्रदर्शन किया । गौरतलब है कि सूरजपुर नगरपालिका के साहू पारा वार्ड क्रमांक पांच निवासी हेमंत साहू नगर पालिका में प्लेसमेंट कर्मचारी था 1 वर्ष पूर्व उसकी लाश ग्राम पंचायत बिशुनपुर के पास रेलवे ट्रैक में मिला था इस मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनो के द्वारा कई बार धरना प्रदर्शन किया गया था।महिला के भाई ने बताया कि ससुराल पक्ष के द्वारा बुलाए जाने के बाद वह अपनी विधवा बहन को छोडने सूरजपुर गया था। इस दौरान बहन के सास ससुर देवर और एक बाहर का अन्य व्यक्ति वहां मौजूद थे बहन को छोड कर लौट गया था। इसके बाद उसकी बहन की हत्या की सूचना मिलने पर मृतिका के मायके वालों और ग्रामीणों के द्वारा थाना के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post