मार्च तक करना था कार्य पूरा अक्टूबर तक नहीं किया कार्य पूर्ण

 


स्थान जांजगीर चाम्पा सक्ति

रिपोर्टर जगन्नाथ प्रसाद चन्द्रा


मालखरौदा /ब्लाक अंतर्गत आने वाले  40 पंचायतों में सामुदायिक शौचालय स्वीकृत हुआ था मार्च 2021 में कार्य को पूरा करना था लेकिन जो जानकारी जनपद पंचायत मालखरौदा से मिला है उसके अनुसार ग्राम पंचायत सकर्रा निर्माण कार्य अधूरा है जबकि  पंचायत द्वारा कार्य पूरा हो गया है ऐसा जनपद को बताया  गया है इस बारे में हमने जमीनी हकीकत जानने के लिए सकर्रा  में बने सामुदायिक शौचालय को देखने पहुंचे तो देख कर चौक गए क्योंकि जिसे सूची में कार्य पूरा हो गया है बता थे वह शौचालय बाहर से भी अधूरा है और अंदर से भी अधूरा है ऊपर की ओर चकाचक पुताई कर दिया गया सामने कश्मीर अधूरा पड़ा है और अंदर में किसी प्रकार का फर्क नहीं हुआ है जानकारों का कहना है कि इसमें तकनीकी सहायक  द्वारा विभाग को झूठा जानकारी दिया गया है कि शौचालय कार्य पूरा हो गया है अब विभाग की खूब किरकिरी हो रही है अधिकारी को जवाब दे नहीं  बन रहा है बताया जा रहा है उच्च अधिकारियों के फटकार के चलते हैं आनन फानन इंजीनियर ने  कार्य को  पूरा होना लिखवा दिया था आगे पीछे टाइल्स का कार्य पूरा बाकी है ऐसे में देखने वाली बात होगी कि  झूठ बोलकर कार्य पूरा हो गया है बताने वाले कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं। तकनीकी सहायक विवेक राठौर कार्य पूरा हो गया है जो लिखना चाहे लिख सकते है ,       "राजेंद्र नवनीत ब्लॉक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन सरपंच सचिव द्वारा जैसा बताया गया था उसी के अनुसार आपको जानकारी दिया गया था 20 तारीख तक सभी को इंजीनियर से मुल्यांकन करा कर प्रतिवेदन देने को कहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post