त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई

आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर


अम्बिकापुर-  संजीव कुमार झा कलेक्टर सुरगुज़ा की अध्यक्षता एवं अजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में नगर के कुलीन समाज सेवी एवं विभिन्न संगठन के प्रतिनिधियों ने आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर एवं जिले में शांति पूर्वक उत्सव मनाने हेतु अपने अपने सुझाव दिए। आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर मनीषी कवि साहित्यकार समाज सेवी वरिष्ठ पत्रकार एवं रा. संवाद प्रतिनिधि मतदाता जागृति मंच छत्तीसगढ़ ने कहा कि नगर हो या गांव डी जे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। कलेक्टर सुरगुज़ा सम्बंधित अधिकारियों के साथ नगरीय क्षेत्र के सड़कों का स्वयं से निरीक्षण करें। अग्रसेन चौक से लेकर बिलासपुर रिंग रोड चौक की सबसे बुरी स्थिति है। प्रकाश अस्पताल के पास आये दिन जाम की स्थिति बनी रहती है जिसके कारण जिला चिकित्सालय की और जाने वाली एम्बुलेंस वाहने भी जाम में फंस जाते हैं! 

सत्येंद्र तिवारी महामंत्री भा रा कांग्रेस आई ने जिला चिकित्सालय की और जानेवाली एम्बुलेंस का मार्ग नगर के अंदर से न जा कर रिंग रोड से प्रवेश करने का सुझाव दिया ताकि मरीजों को कम समय में अस्पताल पहुंचाया जा सके.



Post a Comment

Previous Post Next Post