स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में विज्ञान जगत की उपलब्धि थीम पर निबंध स्पर्धा आयोजित


 रिपोर्टर दीपक वर्मा जशपुर छत्तीसगढ़


जशपुर-स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में बुधवार को स्कूली छात्रों की निबंध  स्पर्धा आयोजित की गई । यह इवेंट संस्था के प्राचार्य एम एस पैंकरा के मार्गदर्शन में हुई।

स्पर्धा प्रभारी एस पी यादव ने स्पर्धा आयोजन के पूर्व स्टूडेंट्स को आर्टिकल तैयार करने के विशेष निर्देश दिए ,उन्होंने बताया कि 

स्पर्धा आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में शैक्षणिक उपलब्धियों  एवं प्रतिस्पर्धा की भावनाओं  सहित विभिन्न कौशलों यथा संचार ,लेखन ,सोच एवं तर्क कौशलों को बढ़ावा देना था ,स्टूडेंट्स को आर्टिकल  तैयार करने के लिए विज्ञान जगत की उपलब्धि एवं विभिन्न क्षेत्रों में इसके प्रायोगिक अनुप्रयोग थीम पर टॉपिक दिया गया।  इस प्रतियोगिता में माध्यमिक खण्ड के 75 प्रतिभागी छात्रों ने भाग लिया ।

स्पर्धा प्रभारी एस पी यादव ने बताया स्पर्धा के बाद  लिखित प्रतियोगिता के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं ,उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा ।प्रतियोगिता में ये रहे अव्वल


शिवांश मिश्रा ,7 वीं ,प्रथम

रितेश एक्का,6 वीं ,प्रथम

भूमिका यादव,7 वीं द्वितीय

किरन यादव ,7 वीं तृतीय



Post a Comment

Previous Post Next Post