रिपोर्टर दीपक वर्मा
जिला जशपुर छत्तीसगढ़
जशपुर - ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले जशपुर जिला अध्यक्ष खालिद सिद्दीकी के आह्वान पर उपाध्यक्ष सेराज राही एवं शहजाद अंसारी के निर्देश द्वारा ईद ए मिलाद-उन-नबी के अवसर पर रक्तदान किया गया।
वेलफेयर फाउंडेशन के महामंत्री मोहम्मद इरफान ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा रक्तदान का कार्य आज पूरे प्रदेश में किया जा रहा है । संस्था इस रक्त दान कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रदेश में संदेश देना चाहती है कि सभी धर्मों के लोग आपसी रंजिश को भुला कर समाज हित में कार्य करें । उन्होंने बताया कि आने वाले समय में उनकी संस्था द्वारा इस प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर किये जायेंगे ।
पूरे जिले में पहली बार बड़ी संख्या में रक्तदान किया गया है। सभी युवाओं ने संकल्प लिया कि वो पैगम्बर के रास्ते पे चलते हुए हमेशा ऐसे नेक काम समाज हित में करते रहेंगे।।
रक्त दान कार्यक्रम में आफताब अंसारी ,
मो. अतिक, मो. कलीम, मो.साहिद अंसारी, मो.रियाज खान , मुनाजिर हुसैन, मो.समीर अली, मो.ताजूल अंसारी, मो.शकिल, मो.जसीम अंसारी, मो.असीम अंसारी, फयाजअंसारी, मो.असगरअली, मो.परवेजअंसारी, साकिबअनवर, अब्बूसाद , मो.साजिद हवारी, इमरान खान, सरवर खान, मो.रेहान, मुबारक आजम, समीर अंसारी, जुनैद अंसारी , मुफ्ती नूरुल हसन बरकाती शाहरुख अली, ताजूद्दीन अंसारी, जुनैद राही एवं अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।


Post a Comment